Jyotishgher.in Book Report

Best Home Remedy

प्राकृतिक घरेलू उपचार

Ancient Ayurvedic remedy with natural ingredients • Safe • Effective • Proven

Translate

How to make a healthy life

How to make a healthy life


1. Most important for good health is regular exercise or yoga. Take some time for yourself and go for the morning. Half of the problems will be your distance.


Take regular cuisine, vegetable-fruit, milk-curd. It's not just for families, but for yourself.


3. Avoid taking stress. Taking the stress will not solve the problem, find solutions to it and put your energy in handling it.
How to make a healthy life 1. Most important for good health is regular exercise or yoga. Take some time for yourself and go for the morning. Half of the problems will be your distance. Take regular cuisine, vegetable-fruit, milk-curd. It's not just for families, but for yourself. 3. Avoid taking stress. Taking the stress will not solve the problem, find solutions to it and put your energy in handling it.

Best Home Remedy in Hindi


स्वस्थ जीवन कैसे बनाएं
स्वस्थ जीवन कैसे बनाएं 1. अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे आवश्यक है नियमित व्यायाम या योग। स्वयं के लिए कुछ समय निकालकर सुबह घूमने अवश्य जाइए। आधी समस्याएं आपकी दूर होंगी। 2. नियमित खानपान, सब्जी-फल, दूध-दही का सेवन करें। यह सिर्फ परिवारजनों के लिए नहीं, स्वयं के लिए भी लें। 3. तनाव लेना छोड़ें। तनाव लेने से समस्या दूर नहीं होगी, उसका समाधान ढूंढ़ उससे निपटने में अपनी ऊर्जा लगाएं। 4. कोई भी बीमारी पता लगने पर तनाव ना ले, नियमित दवाई लें, डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें व परहेज करें। मन को मजबूत बनाएं व बीमारी को हावी न होने दें। 5. अपनी भावनाओं को लोगों से शेयर करें, अभिव्यक्ति दें, हल्का व प्रसन्न महसूस होगा। दिमाग को शांत रखें व प्रसन्न रहने का प्रयास करें। 6. नींद हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है, इसलिए हमें रोज़ाना भरपूर नींद लेना चाहिए। करीब-करीब 8 घंटे तो सोना ही चाहिए न इससे ज्यादा सोएं न कम इससे बिमारियों से छुटकारा मिलता है और मन फ्रेश रहता है। 7. आपको अपने दिन की शुरुआत करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ब्रेकफास्ट आपके शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान कराता है। इसलिए सुबह समय पर ब्रेकफास्ट करें। 8. धूम्रपान, शराब और नशे की लत हमें मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बना देती है। जब तक हम इन आदतों से दूर हैं हम शारीरिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। 9. पानी हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को ठीक रखने में मदद करता है। हर व्‍यक्ति को रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। 10. अपनी सोच को पॉजिटिव बनाइये, मन की अच्छी सेहत के लिए अच्छे विचार होना ज़रूरी होता है। बुरे और विपरीत विचार मन में तनाव और डिप्रेशन पैदा करते हैं।
954 people viewing this remedy now