Physical care
Physical care
1. You spend a lot of time in the face care, but do you know physical care is as important as your face
2. It is important for physical care that your diet should be balanced. Along with this, drinking plenty of water is beneficial for skin and body. Eating more food or fat diet is not good at all for the body. Keep in mind that you eat a diet that increases your thirst.
Best Home Remedy in Hindi
शारीरिक देखभाल
शारीरिक देखभाल
1. आप अपना काफी समय चेहरे की देखभाल में गुजार देतें हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं शारीरिक देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितना आपका चेहरा।
2. शारीरिक देखभाल के लिए जरूरी है कि आपका भोजन संतुलित होना चाहिए। इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीना भी त्वचा और शरीर के लिए फायदेमंद है। ज्यादा भोजन खाना या वसा युक्त आहार शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। ध्यान रखें कि ऐसा आहार खाएं, जो आपकी प्यास को बढ़ाएं।
3. शारीरिक देखभाल के लिए भरपूर नींद लेने के साथ ही रात में समय से सोना और सुबह को समय पर उठने का नियम बनाएं। साथ ही आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए। अच्छी नींद लेने के लिए जरूरी है रात में हल्का भोजन करें और सुबह में व्यायाम करें। अच्छी नींद से आप सेहतमंद रहते हैं और बीमारियों से बचे रहते हैं।
4. यदि आप अपने शरीर की देखभाल के प्रति गंभीर है तो प्रतिदिन नहाने का नियम बनाएं। नियमित तौर पर नहाना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, साथ ही आलस्य भी हावी नहीं होता।
5. व्यायाम तथा योगा भी शारीरिक देख-भाल का महत्तवपूर्ण अंग है अच्छे स्वास्थय के लिए सुबह नियमित व्यायाम करें इससे आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।
6. शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है। लेकिन खाने की महत्ता तब और बढ़ जाती है जब इसे नियमित अंतराल पर और समय-समय पर खाया जाये। खाने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन से भरपूर आहार शामिल कीजिए ये आपके शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते हैं।
7. शरीर को एक्टिव और फिट रखने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है टहलना। इसलिए आप जितना ज्यादा टहलेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रात को खाना खाने के बाद अवश्य टहलें इससे आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।
8. बरसात के मौसम की अपनी खासियतें हैं। इस मौसम का भरपूर मजा लें, लेकिन अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखें। इसलिए, क्योंकि इस मौसम में मलेरिया और वायरल फीवर जैसी बीमारियां का खतरा कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता हैं।
9. बालों का झड़ना और गंजापन आजकल एक आम समस्या है। पहले 40-45 साल की उम्र के बाद ही बालों के झड़ने की समस्या सामने आती थी, लेकिन अब कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं। जिसकी वजह अनियमित जीवनशैली और प्रदूषण है। अपने भोजन में सब्जियां, सलाद, मौसमी फल, अंकुरित अन्न का सेवन अधिक मात्रा में करें।
10. तली हुई चीज़ें जैसे कौड़े, कचौड़ी और समोसे जैसे खाद्य पदार्थों का स्वाद तो आपको अच्छा लगता है लेकिन इनका अधिक सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है। और अधिक वजन से कई बीमारियों के शिकार हो जातें हैं। इसलिए इनका सेवन काम करें।
662 people viewing this remedy now