Jyotishgher.in

नवरात्रि विशेष : 9 दिनों के 9 प्रसाद खोलेंगे आपकी किस्मत के द्वार

Discover timeless wisdom from the Vedas, Puranas, and Hindu scriptures — stories that have guided seekers for thousands of years. 📖✨

Inspiring Stories from the Vedas - Jyotishgher

navratri-vishesh-9-prasad-se-khulega-kismat-ka-dwar

मां अंबे को प्रसन्न करने के पवित्र दिन आरंभ होने जा रहे हैं। इन 9 दिनों में मां को हर दिन एक विशेष प्रसाद से प्रसन्न किया जा सकता है। प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है। तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग मां को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवेद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है। छठवीं नवरात्रि के दिन मां को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपके आकर्षण शक्ति में वृद्धि होगी। नवरात्रि के सातवें दिन मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है। नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होगा।