Jyotishgher.in

Coconut water enhances facial glow - Ayurvedic Remedy

प्राकृतिक घरेलू उपचार — Safe, Effective & Proven Ayurvedic Remedies 🌿

Coconut water enhances facial glow - Ayurvedic Remedy

Coconut Water Benefits For Skin

चेहरे की चमक बढ़ाता है नारियल पानी

How Can Coconut Water Help You Health Benefits Promotes Cardiovascular Health Improves Lipid Metabolism Prevents Kidney Stones Aids Digestion Prevents And Treats Dehydration Helps With Muscle Cramps Strengthens Bones Reduces Bloating Aids Weight Loss Helps With Diabetes Lowers Blood Pressure Treats Diarrhea As An Electrolyte Replacement As A Detoxifier Beneficial After A Prolonged Workout Session Balances pH Levels Provides Instant Energy Cures Hangovers Relieves Headaches Treats Alzheimer’s Healthy Alternative To Caffeinated Drinks Has Antimicrobial Properties Boosts Immunity Has Anti-tumor Properties Eye Health Relieves Stress Cures Insomnia Boosts Memory Treats Gallstones Fights Depression Healthy Drink For Pregnant And Breastfeeding Moms Helps Battle Free Radical Damage Is Good For Babies Reverses Chemotherapy Damage Treats Constipation Cures Crohn’s Disease Alleviate Ulcerative Colitis Heals A Leaky Gut Reduces Fever Cures Cholera Cuts toxin activity in The Liver Beneficial For Postmenopausal Symptoms Cures Acid Reflux, GERD, And Gastritis Increases Libido Alleviate Glaucoma Treats Hypothyroidism Skin Benefits Moisturizes Skin Reduces Signs Of Aging Helps Reduce Pigmentation Treats Skin Infections Helps Reduce Acne Cures Eczema Works As A Natural Cleanser And Toner Heals Skin Infections Removes Sun Tan Hair Benefits Stimulates Hair Growth Adds Shine Controls Dandruff Treats Damaged Hair Prevents Hair Loss

Best Home Remedy in Hindi

चेहरे की चमक बढ़ाता है नारियल पानी नारियल पानी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो आप भी जानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर कर इसकी खूबसूरती भी बढ़ाता है। नारियल पानी में ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषकतत्व होते हैं, जो शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आजकल प्रदूषण और धूप-धूल के कारण चेहरे की त्वचा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। चेहरे पर रूखापन, दाग-धब्बे और कील-मुंहासों की समस्या आम हो गई है। ऐसे में नारियल पानी के त्वचा पर प्रयोग से आप त्वचा संबंधी सभी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे करें इसका प्रयोग। * निखार लाता है नारियल पानी:- नारियल पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर निखार आता है। दरअसल नारियल पानी में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा की गहराई में जाकर त्वचा को पोषण देते हैं। नारियल पानी में विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए ये त्वचा की अच्छी तरह टोनिंग करता है और प्राकृतिक रंगत को बाहर लाता है। * चेहरे के दाग-धब्बे दूर करे:- नारियल पानी से चेहरा धोने से चेहरे के दाग-धब्‍बों में काफी राहत मिलती है। इसके लिए सप्ताह में 2-3 बार चेहरे पर नारियल पानी लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नारियल पानी से ही चेहरे पर मसाज करें। इसके बाद सादे पानी से इसे धो लें। इस प्रयोग से त्वचा में मौजूद दाग धब्बे धीरे-धीरे कम हो जाएंगे और झाइयों से भी राहत मिलेगी। नारियल पानी के इस्तेमाल से चेहरे की प्राकृतिक चमक भी बरकरार रहेगी। * दूर होगी मुंहासों की समस्या:- हार्मोनल बदलाओं और गलत खान-पान या इंफेक्शन के कारण कई बार मुंहासे हो जाते हैं। ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर कील-मुंहासों की शिकायत रहती है। ऐसे में नारियल पानी का इस्‍तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो गये हैं तो नारियल पानी से चेहरा साफ करें। इससे धीरे-धीरे मुंहासे ठीक हो जाएंगे और चेहरे पर धब्बे भी नहीं बनेंगे। * टैनिंग की समस्या से छुटकारा:- सर्दी हो या गर्मी, धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। टैनिंग और सनबर्न की समस्‍या से भी नारियल पानी आपको तुरंत छुटकारा दिलाता है। यदि धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा झुलस गई है या चेहरा जलने लगा है, तो इसपर रूई की मदद से नारियल पानी लगाएं। प्रतिदिन दो बार चेहरे पर नारियल पानी लगाने से त्वचा साफ हो जाती है। यदि चेहरे पर आवंछनीय निशान काफी परेशान करते हैं, तो आप नारियल पानी को फेसपैक की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं।