guruwar-ke-din-na-kare-ye-kaam-guru-brihaspati
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिससे आपके परिवार को कोई परेशानी या फिर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़े। इसलिए आज हम आपको यह बता रहे है जो आपको गुरुवार के दिन कभी नहीं करना चाहिए। इससे गुरु ब्रहस्पति का प्रकोप आपके ऊपर पड़ता है। जानिए ऐसे कौन से काम है जो गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए।
गुरूवार को महिलाओ का बाल धोना वर्जित है:
माना जाता है कि इस दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोने चाहिए, क्योंकि महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति पति का कारक होता है। साथ ही संतान का भी कारक होता है। जिसके कारण इस दिन बाल धोने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है।जिससे शुभ काम होने में अड़चन और हमेशा बीमारी बनी रहती है।तथा उनकी उन्नति बाधित होती है।
गुरूवार को ना करे यह:
घर की दिशा ईशान कोण जिसका गुरु बृहस्पति ग्रह होता है। तो इस दिशा का संबंध परिवार के बच्चों, शिक्षा और धर्म का भी होता है। जिस तरह हमारे शरीर से संबंधित काम करने से बृहस्पति ग्रह उसी तरह घर में कपड़े धोना, पोछा लगाना, आदि आपके बृहस्पति ग्रह पर अधिक प्रभाव डालता है।इसलिए ये काम नहीं करना चाहिए। इसको करने से आपकी संतान, शिक्षा और धर्म में अशुभ प्रभाव पड़ता है।
गुरूवार के दिन दाड़ी या नाख़ून काटना भी मना है:
बृहस्पति ग्रह को उम्र का ग्रह माना गया है अगर आप इस दिन ये दोनों काम करेगे तो आपका बृहस्पति ग्रह कमजोर होगा। जिसके कारण आपके जीवन में कई कठिनाई आएगी। साथ ही आपकी उम्र भी कम हो जाएगी।