Jyotishgher.in

नवरात्रि : खूब पैसा कमाना है तो इन 9 दिनों में कर लें यह 9 उपाय, एक बार अवश्य आजमाएं

Discover timeless wisdom from the Vedas, Puranas, and Hindu scriptures — stories that have guided seekers for thousands of years. 📖✨

Inspiring Stories from the Vedas - Jyotishgher

navratri-ke-9-dinon-me-dhan-prapti-ke-upay

शक्ति का पर्व नवरात्रि धन के विशेष उपायों के लिए भी शुभ और असरकारी माना जाता है। अगर आपकी तमन्ना है जीवन में खूब धन कमाने की, खूब तरक्की पाने की तो यह 9 उपाय आपके लिए ही हैं... 1. नवरात्रि के दिनों में हर नौ दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें। 2. इन नौ अगर अखंड दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो सुबह शाम घी या तेल का दीप जलाना न भूलें। दीपक में 4 लौंग डाल दें। 3. पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करें। 4. देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा(पताका, परचम, झंडा) किसी भी दिन जाकर चढ़ाएं। 5. देवी मां को ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर समर्पित करें। 6 . मां दुर्गा को 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं। 7. मखाने के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें। 8. छोटी कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर लाल रंग के किसी भी गिफ्ट के साथ भेंट करें। 9. नवरात्र के दौरान अपने घर में सोना या चांदी की कोई भी शुभ सामग्री (स्वास्तिक, ॐ, श्री, हाथी, कलश,दीपक, गरूड़ घंटी, पात्र, कमल, श्रीयंत्र,आचमनी, मुकुट, त्रिशूल) खरीदें और देवी दुर्गा के चरणों में रखें और इसकी पूजा करें। फिर नवरात्र के अंतिम दिन उस सामग्री को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी व रुपए रखने की जगह रख दें। इससे आश्चर्यजनक रूप से धन में वृद्धि होगी।