Jyotishgher.in

अब तक नहीं किया है नवरात्रि में कोई पूजन तो कर लीजिए यह 5 उपाय, जल्दी ही मिलने लगेंगे शुभ परिणाम

Discover timeless wisdom from the Vedas, Puranas, and Hindu scriptures — stories that have guided seekers for thousands of years. 📖✨

Inspiring Stories from the Vedas - Jyotishgher

navratri-puja-ke-5-upay-maa-durga-ka-ashirwad

9 दीपक तुलसी के चौरे के आस-पास 9 दीपक लगा कर मां तुलसी जी से घर की शांति, सुख, समृद्धि, सफलता और सौभाग्य की प्रार्थना करें। लाल चुनरी में मखाने, बताशे और सिक्के अष्टमी के दिन किसी भी माता मंदिर में जाकर लाल चुनरी में मखाने, बताशे और सिक्के रखकर मां की गोद भरे। सुंदरकांड का पाठ करें नवरात्रि के अब आने वाले किसी भी दिन सुंदरकांड का सस्वर पाठ करें। अष्टमी के दिन कन्या पूजन 9 कन्या का पूजन कर सके तो अति उत्तम लेकिन अगर संभव नहीं हो तो किसी एक छोटी सी प्यारी सी कन्या को लाल रंग की समस्त सुंदर-सुंदर सामग्री भेंट करें। इनमें खेल सामग्री, शिक्षा सामग्री, परिधान, श्रृंगार सामग्री हो सकती है। फूल, फल, मिठाई और दक्षिणा साथ में अवश्य रखें। सुहागिन स्त्री को भेंट नवरात्रि के अंतिम दिनों में कभी भी किसी सुहागिन स्त्री को चांदी की बिछिया, कुंकुं से भरी चांदी डिबिया, पायल, अंबे मां का चांदी का सिक्का व अन्य श्रृंगार सामग्री भेंट करने से भी मां की विशेष कृपा आपको मिल सकती है।